जम्मू, 25 अप्रैल।
राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत ने शनिवार को जम्मू और सांबा जिलों में तैनात सैन्य बलों की परिचालन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
कोर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा जानकारी में बताया गया कि जीओसी ने दोनों सीमावर्ती जिलों में तैनात जवानों की ऑपरेशनल रेडिनेस का आकलन किया।
जम्मू और सांबा, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित हैं, वहां तैनात बलों की उच्च स्तरीय तैयारियों, पेशेवर दक्षता और समर्पण की उन्होंने सराहना की।
अधिकारी ने मौके पर मौजूद सैनिकों की तत्परता और कार्यकुशलता को संतोषजनक बताया तथा उनके अनुशासन और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।










