अनंतनाग, 25 अप्रैल।
अनंतनाग पुलिस ने शनिवार को जिले के करीब 20 चिन्हित स्थानों पर मादक पदार्थ तस्करी में शामिल नेटवर्क के खिलाफ समन्वित घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया।
अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के तहत विभिन्न पुलिस टीमों ने गिरोह से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान संचालित किया। इस दौरान छिपे हुए प्रतिबंधित पदार्थों का पता लगाने के लिए पुलिस के 9 खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई।
इसके साथ ही पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।










