जम्मू और कश्मीर
25 Apr, 2026

श्रीनगर में नशा तस्करों की 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर पुलिस ने नूरबाग क्षेत्र में नशा तस्करों की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर अवैध धन से बनी संपत्तियों को कुर्क किया गया।

श्रीनगर, 25 अप्रैल।

नशा मुक्त अभियान के तहत चल रही कार्रवाई में श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को नूरबाग इलाके में मादक पदार्थ तस्करों की लगभग 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।

संगम पुलिस स्टेशन द्वारा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई इस कार्रवाई में दो आरोपितों की संपत्तियां जब्त की गईं। इनमें शकील अहमद गनी के नाम दो मंजिला आवासीय मकान और एक कनाल भूमि शामिल है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

इसी तरह फारूक अहमद मीर की संपत्ति, जिसमें दो मंजिला मकान और एक कनाल जमीन शामिल है, को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों के अनुसार ये संपत्तियां मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थीं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करी नेटवर्क और उसकी वित्तीय संरचना को कमजोर करने के लिए की जा रही व्यापक मुहिम का हिस्सा है।

श्रीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और आम जनता से अपील की गई है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करें ताकि अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़