मध्य प्रदेश
21 Apr, 2026

जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान

इंदौर में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का तत्काल समाधान किया तथा संवेदनशीलता के साथ राहत प्रदान की।

इंदौर, 21 अप्रैल

इंदौर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हुई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शेष प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान मानवीय संवेदनशीलता का एक प्रेरक उदाहरण तब देखने को मिला जब हवाई अड्डा मार्ग क्षेत्र में ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बालिका संस्कृति वर्मा अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुई। बालिका ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयासों से उसे नया जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर मुख्यमंत्री ने उसके उपचार के लिए हवाई एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे तत्काल मुंबई भेजा। उपचार के दौरान लगातार स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया गया। इंदौर लौटने के बाद भी मुख्यमंत्री और कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार संपर्क में रहे। अब वह पूर्णतः स्वस्थ है और आभार स्वरूप उसने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सुहानी दाधीच ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह कक्षा दसवीं की परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पा रही थी। जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद तत्काल सहायता प्रदान की गई, जिससे वह परीक्षा में सम्मिलित होकर सफल हो सकी। इस उपलब्धि पर वह मिठाई लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और आभार व्यक्त किया। साथ ही कलेक्टर ने उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

एक अन्य मामले में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने उपचार के लिए मिली सहायता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धन्यवाद दिया। जनसुनवाई में आवेदन मिलने पर उसे निःशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उसका सफल उपचार संभव हुआ। इसके अलावा ब्लड कैंसर से पीड़ित एक बालिका को भी उपचार हेतु आवश्यक सहायता प्रदान की गई, जिससे उसके परिवार ने राहत की अनुभूति के साथ आभार जताया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने जनसामान्य से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से संबंधित मामले प्रमुख रहे। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार और रोशन राय तथा रिंकेश वैश्य ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़