Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
11 May, 2026

शारदा घाट पर बड़ा हादसा टला, जल पुलिस की तत्परता से दो किशोर सुरक्षित

मां पूर्णागिरि मेले के दौरान शारदा घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में फंसे दो किशोरों को जल पुलिस और स्थानीय तैराकों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

चंपावत, 11 मई।

मां पूर्णागिरि मेले के दौरान शारदा घाट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब स्नान करते समय गहरे पानी में पहुंचे एक किशोर और किशोरी को जल पुलिस और स्थानीय तैराकों की सतर्कता से सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बरेली निवासी 17 वर्षीय विनय और 15 वर्षीय कुमकुम अपने परिजनों के साथ पूर्णागिरि मेले में पहुंचे थे। सोमवार को दोनों शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगे।

घाट पर तैनात जल पुलिस ने स्थिति को तुरंत भांपते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद जल पुलिस कर्मियों, गोताखोरों और स्थानीय तैराकों की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राथमिक जांच में दोनों को सुरक्षित पाया गया, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। समय पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस के राकेश गिरी, हेड कांस्टेबल कपूर राणा, आरक्षी दीप चंद्र, मुकेश कुमार, मनोज राणा, गोताखोर रविंद्र कुमार, पीआरडी जवान सूरज शर्मा तथा स्थानीय तैराक योगेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घाट पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़