अपराध
21 May, 2026

सीमा पर सघन जांच में नेपाली महिला से हिरण के सींग बरामद, वन विभाग को सुपुर्द

भारत-नेपाल सीमा पर शैलेशपुर चेक पोस्ट पर एसएसबी की जांच के दौरान एक नेपाली महिला के पास से हिरण के सींग बरामद कर उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।

सुपौल, 21 मई।

भारत-नेपाल सीमा पर नियमित चेक पोस्ट जांच के दौरान सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी के अंतर्गत सीमा चौकी शैलेशपुर की टीम ने एक नेपाली महिला के पास से हिरण के सींग बरामद किए हैं। यह बरामदगी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति से जुड़ी पाई गई।

जानकारी के अनुसार मिर्चैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03, जिला सिराहा (नेपाल) निवासी महिला को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया था, जिसके बाद उसके थैले की तलाशी लेने पर हिरण के सींग मिले।

45वीं वाहिनी के कमांडेंट के अनुसार सीमा क्षेत्र में तस्करी और वन्यजीवों से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन जांच और सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान यह कार्रवाई की गई।

बरामद हिरण के सींग और पकड़ी गई महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग बीरपुर को सौंप दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में मुख्य आरक्षी सहित अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़