भोपाल, 11 मई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का तथा विशेष डाक टिकट जारी किया जाना पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह क्षण देशवासियों के स्वाभिमान, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है और यह पहल देश की गौरवशाली परंपराओं को नई पहचान देने वाली है। उन्होंने इसे एक सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत के सम्मान को और मजबूत करता है।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को आत्मसात किया है, जिसके माध्यम से भारत की समृद्ध परंपराओं और सनातन संस्कृति के विस्तार को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक विकास से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है, जो देश के लिए प्रेरणादायक है।






.jpg)



