नई दिल्ली, 30 अप्रैल।
घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट का रुख देखने को मिला। सोने की कीमत में 450 से 490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर, लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार में लगभग 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई।
हाजिर बाजार में सोने की कीमत में आई नरमी के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में 24 कैरेट सोना 1,50,430 रुपये से 1,52,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता नजर आया। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,890 रुपये से 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही।
चांदी के दाम में कमजोरी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में यह धातु 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना रहा, जहां हाजिर सोना 0.34 प्रतिशत गिरकर 4,558.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 72.99 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी कीमतों में नरमी का रुख देखा गया। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिकता नजर आया।






.jpg)





