नगर पालिका अपडेट्स
06 Jun, 2026

भोपाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, झुग्गियां और दुकानें हटाई गईं

भोपाल नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए झुग्गियां, अवैध दुकानें, ठेले और निर्माण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में कदम उठाया है।

भोपाल, 06 जून ।

भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत शनिवार को शहर के कई इलाकों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटाया गया।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कोलार, चूना भट्टी, सर्वधर्म, जेके हॉस्पिटल, मंदाकिनी, सिग्नेचर-99, शाहपुरा, बिट्ठल मार्केट, एमपी नगर, इमामीगेट, पीरगेट, डीआईजी बंगला, जेल रोड और एयरपोर्ट रोड सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की।

इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए ठेले, तंबू, शेड और अन्य सामग्री हटाई गई तथा आवागमन में बाधा बन रहे वाहनों को भी हटाया गया। कुछ स्थानों से लोहे के पाइप, स्टूल और अन्य सामान भी जब्त किए गए।

बिट्ठल मार्केट क्षेत्र में सर्विस रोड पर लगाए गए पांच अवैध तंबू हटाए गए, जबकि शाहपुरा में एक चार पहिया वाहन को हटाया गया और डीआईजी बंगला क्षेत्र में अवैध शेड को ध्वस्त किया गया।

इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से रायसेन रोड क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर 69 झुग्गियों और 70 दुकानों के अतिक्रमण को हटाया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर निगम के अनुसार सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़