प्रशासनिक खबरें
06 Jun, 2026

किराये की गाड़ियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 लग्जरी वाहन बरामद

भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में पुलिस ने किराये पर ली गई गाड़ियों को धोखे से बेचने और गिरवी रखने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 1.10 करोड़ रुपये की 8 लग्जरी कारें बरामद की हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 06 जून ।

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो किराये पर ली गई गाड़ियों को धोखे से बेचने और गिरवी रखने का काम करता था। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य की आठ लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार फरियादी सिद्धार्थ मिश्रा वाहन किराये पर देने का व्यवसाय करते हैं। दिसंबर 2025 में उनकी पहचान सैयद जमीर से हुई थी, जिसने खुद को कार रेंटल कंपनी का संचालक बताकर कई नई गाड़ियां किराये पर ली थीं।

शुरुआत में लेन-देन सामान्य रहा, लेकिन फरवरी 2026 के बाद आरोपी ने न तो गाड़ियों का किराया दिया और न ही वाहन वापस किए। जब फरियादी ने गाड़ियां वापस मांगीं तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

जांच के दौरान पता चला कि एक स्कॉर्पियो वाहन को छिंदवाड़ा में तीन लाख रुपये में बेच दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल जोशी को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह सैयद जमीर, शम्मी खान और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरे गिरोह को संचालित करता था।

आरोपियों द्वारा किराये की गाड़ियों को अपना बताकर झूठी कहानियां बनाकर कम दामों में बेचने या गिरवी रखने का काम किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी-300, होंडा सिटी, वेन्यू, स्विफ्ट डिजायर और टियागो समेत कुल आठ वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह अब तक लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। मास्टरमाइंड सैयद जमीर और शम्मी खान की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़