अपराध
06 Jun, 2026

सुकमा में नक्सलियों का डंप हुआ बरामद, इंसास रायफल समेत भारी गोला-बारूद जब्त

सुकमा पुलिस ने किस्टाराम के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए इंसास रायफल, भारी मात्रा में कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

सुकमा, 06 जून।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ जारी अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के कुम्माडोंग के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ है। सुकमा एसपी किरण चौहान ने जानकारी दी कि जिले में चलाए जा रहे सघन सर्च और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान यह कार्रवाई संभव हो सकी।

पुलिस को आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों से इस डंप के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। वहां जवानों ने एक स्थान पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए घातक हथियारों और विस्फोटकों को ढूंढ निकाला। सुरक्षा के तमाम मानकों को अपनाते हुए पुलिस ने इस पूरे डंप को अपने कब्जे में ले लिया।

बरामद सामग्री में नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक इंसास रायफल शामिल है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में गोला-बारूद भी मिला है, जिसमें 49 इंसास कारतूस, 12 एसएलआर कारतूस, 27 नग 303 कारतूस, 16 नग 8 एमएम कारतूस, 7 मस्केट कारतूस और 7 नग 12 बोर कारतूस शामिल हैं। टीम को तलाशी के दौरान दो बंडल कॉर्डेक्स वायर (करीब 30 मीटर), तीन इंसास मैग्जीन, 6 वायरलेस सेल, एक पोच और 2 स्टील के डिब्बे भी मिले हैं।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़