अपराध
05 Jun, 2026

लूट की कोशिश नाकाम, दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़े

अररिया के फारबिसगंज क्षेत्र में लूटपाट की नीयत से घर में घुसे चार बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो आरोपित सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

अररिया, 05 जून ।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया नया टोला वार्ड संख्या 11 में दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाश एक घर में घुस गए। इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से दो बदमाश पकड़ लिए गए, जबकि उनके दो साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बदमाश सीधे शिवराम मंडल के घर पहुंचे और आंगन में घुसकर उनकी पत्नी गीता देवी के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के दौरान आरोपितों ने हथियार के बल पर धमकाते हुए महिला के गले से करीब 70 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख दो बदमाश एक बाइक से फरार हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपित भीड़ के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक आरोपित घायल हो गया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी सौरभ कुमार और सिमराहा थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने बरामद हथियार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल आरोपित का इलाज कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़