Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
06 Jun, 2026

शिमला जिला परिषद शपथ ग्रहण: प्रशासनिक व्यवस्था पर बवाल, भाजपा का प्रदर्शन

शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समर्थकों को बाहर रखने पर भाजपा नेताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया।

शिमला, 06 जून।

शिमला के बचत भवन में शनिवार को जिला परिषद के नवनिर्वाचित 25 सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, यह आयोजन प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के कारण चर्चाओं में रहा।

समारोह के दौरान प्रशासन द्वारा सभागार में केवल निर्वाचित सदस्यों को ही बैठने की अनुमति देने और परिजनों व समर्थकों को बाहर रखने के निर्णय पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने इस फैसले को लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध बताया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सरकार को जिला परिषद में अपनी हार का डर है, जिसके चलते सदस्यों के परिजनों और मीडिया को कार्यक्रम से दूर रखा गया। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी और घेराव भी किया। विरोध के बावजूद, निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों को शपथ दिला दी गई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़