क्रिकेट
08 Jun, 2026

मानव सुथार का ऐतिहासिक डेब्यू: 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ झटके 6 विकेट

युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पदार्पण मुकाबले में 6 विकेट लेकर दिलीप दोशी का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

न्यू चंडीगढ़, 08 जून।

भारत के युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पदार्पण (डेब्यू) मैच में करिश्माई गेंदबाजी करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र मुकाबले में सुथार ने मात्र 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए और विरोधी टीम को 152 रन के स्कोर पर समेटने में मुख्य भूमिका निभाई।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही मानव सुथार किसी भी भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा पदार्पण मैच में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में 46 वर्ष पुराना दिग्गज स्पिनर दिलीप दोशी का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। दोशी ने वर्ष 1979 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 103 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन से पारी को आगे बढ़ाया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दिन की पहली सफलता दिलाते हुए अजमतुल्लाह उमरजई को पवेलियन भेजा। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने संघर्ष करते हुए 100 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका।

इसके बाद मानव सुथार ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। उन्होंने शराफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह और सलीम सफी को आउट कर अफगान टीम की उम्मीदें समाप्त कर दीं। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने जियाउर रहमान शरीफी को आउट कर पारी का समापन किया।

गेंदबाजी का प्रदर्शन:

  • मानव सुथार: 6 विकेट (33 रन)

  • प्रसिद्ध कृष्णा: 3 विकेट

  • वाशिंगटन सुंदर: 1 विकेट

भारत ने पहली पारी में 412 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़