शेयर बाज़ार
08 Jun, 2026

बाजार की सुस्त शुरुआत, उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुझान

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है जिससे सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 08 जून।

घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारी दबाव के साथ शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों की सक्रियता से सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में आंशिक सुधार देखने को मिला। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ संघर्ष करते नजर आए।

बाजार के दिग्गज शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और मैक्स हेल्थकेयर में 1.05 प्रतिशत से 0.67 प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई। इसके विपरीत, विप्रो, इंटरग्लोब एवियशन, एटरनल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में 5.40 प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखी गई।

बाजार की व्यापक स्थिति देखें तो कुल 2,768 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है, जिनमें से 800 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में हैं, जबकि 1,968 शेयरों में बिकवाली के कारण लाल निशान छाया हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 5 शेयर ही बढ़त बनाने में सफल रहे, जबकि 25 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह, निफ्टी के 50 शेयरों में 9 शेयर लाभ में और 41 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई सेंसेक्स आज 821.73 अंक की गिरावट के साथ 73,421.61 पर खुला था। शुरुआती बिकवाली के बाद यह 73,318.94 तक लुढ़क गया, लेकिन फिर रिकवरी के बाद सुबह 10:15 बजे 562.74 अंक की कमजोरी के साथ 73,680.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी ने 286 अंक की गिरावट के साथ 23,080.70 पर शुरुआत की और 10:15 बजे 182.65 अंक गिरकर 23,184.05 के स्तर पर बना हुआ था। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 74,243.34 पर और निफ्टी 23,366.70 पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़