नई दिल्ली, 08 जून।
वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसके चलते फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले और दूसरे दिन 7.50-7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन तीसरे दिन दर्शकों की संख्या में बढ़त देखी गई और फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह, महज तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह फिल्म इस साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
साल 2026 की टॉप रोमांटिक बॉलीवुड फिल्में (अब तक का कलेक्शन):
-
पति पत्नी और वो दो: 58.18 करोड़ रुपये
-
चांद मेरा दिल: 30.27 करोड़ रुपये
-
है जवानी तो इश्क होना है: 24.00 करोड़ रुपये
इस फिल्म ने 'दो दीवाने शहर में', 'एक दिन' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जैसी अन्य रोमांटिक फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की कमाई उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही और तीसरे दिन इसने मात्र 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब तक 2.45 करोड़ रुपये ही हो पाया है।








