मध्य प्रदेश
08 Jun, 2026

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए महेश केवट को अपना तीसरा उम्मीदवार घोषित किया है जो आज नामांकन दाखिल करेंगे।

भोपाल, 08 जून।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। अब इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन से होना तय है। दोनों नेता आज ही अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं।

राज्य में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। विधानसभा में मौजूदा विधायकों की संख्या को देखें तो भाजपा की दो और कांग्रेस की एक सीट पर जीत निश्चित है।

इससे पहले भाजपा अपने दो उम्मीदवारों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के नाम की घोषणा कर चुकी है, जो नामांकन भर चुके हैं। अब तीसरी सीट के लिए पार्टी ने महेश केवट पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है।

दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद रविवार रात मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। करीब एक घंटे के मंथन के बाद महेश केवट के नाम को अंतिम रूप दिया गया।

मध्य प्रदेश विधानसभा में अभी 228 सदस्य वोट देने के हकदार हैं। एक सीट सुरक्षित करने के लिए 58 वोटों का गणित जरूरी है। भाजपा के पास 164 और कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं।

आज दोपहर डेढ़ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में शक्ति प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य दिग्गज नेता जुटेंगे। यहाँ से रैली निकालकर महेश केवट नामांकन जमा करने पहुंचेंगे। दूसरी तरफ मीनाक्षी नटराजन भी दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे नेताओं के साथ अपना पर्चा भरेंगी।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़