क्रिकेट
08 Jun, 2026

मानव सुथार का पदार्पण मैच में धमाल, छह विकेट लेकर रचा इतिहास

युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में छह विकेट लेकर शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

न्यू चंडीगढ़, 08 जून।

भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के पहले ही मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सनसनी फैला दी है। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सुथार ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए छह विकेट चटकाकर अपने करियर की यादगार शुरुआत की।

मैच की पहली पारी में मानव सुथार ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में केवल 33 रन खर्च किए और छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही वह पदार्पण (डेब्यू) मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज और ऐसा कारनामा करने वाले सातवें भारतीय स्पिनर बन गए हैं। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी उपयोगी 28 रनों का योगदान दिया।

यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट इतिहास में पदार्पण मुकाबलों में संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा बन गया है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर नरेंद्र हिरवानी का नाम है, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर आठ विकेट लिए थे।

पदार्पण मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:

  • नरेंद्र हिरवानी: 8/61, बनाम वेस्टइंडीज, वर्ष 1988

  • नरेंद्र हिरवानी: 8/75, बनाम वेस्टइंडीज, वर्ष 1988

  • मानव सुथार: 6/33, बनाम अफगानिस्तान, वर्ष 2026

  • रविचंद्रन अश्विन: 6/47, बनाम वेस्टइंडीज, वर्ष 2011

  • सैयद आबिद अली: 6/55, बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ष 1967

  • दिलीप दोशी: 6/103, बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ष 1979

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़