प्रशासनिक खबरें
08 Jun, 2026

पीथमपुर बनेगा हेल्थकेयर हब, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे 2,000 करोड़ की इकाई का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पीथमपुर में हेलियन के 2,000 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक कंज्यूमर हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि-पूजन करेंगे।

भोपाल, 08 जून।

मध्य प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। विश्व की प्रमुख कंज्यूमर हेल्थकेयर कंपनी हेलियन ने राज्य के पीथमपुर स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में अपनी पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को इस परियोजना का भूमि-पूजन कर इसकी आधारशिला रखेंगे।

लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली यह इकाई मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान हुए निवेश संवादों का परिणाम है। 40 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली यह अत्याधुनिक फैसिलिटी मुख्य रूप से ओरल हेल्थ उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित होगी। यहाँ निर्मित उत्पाद न केवल भारत की मांग पूरी करेंगे, बल्कि एशिया-प्रशांत, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के कई देशों में निर्यात भी किए जाएंगे।

हेलियन कंपनी अपने लोकप्रिय ब्रांडों जैसे सेंसोडाइन, क्रोसिन, ईनो, ओट्रिविन, आयोडेक्स, सेंट्रम और ऑस्टोकैल्शियम के लिए विश्वभर में जानी जाती है। यह निवेश न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाएगा, बल्कि रोजगार सृजन में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

कंपनी ने स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को प्राथमिकता देने और कम से कम 30 प्रतिशत महिला कार्यबल की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। इस निवेश से स्थानीय एमएसएमई इकाइयों, सप्लायर नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई गति मिलेगी। यह उपलब्धि मध्य प्रदेश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का बड़ा केंद्र बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़