शेयर बाज़ार
08 Jun, 2026

सर्राफा बाजार में नरमी, सोना-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का रुख है, जिससे सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

नई दिल्ली, 08 जून।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सप्ताह के पहले दिन कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई है। भाव में आई इस कमी के चलते देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,52,720 रुपये से लेकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,39,990 रुपये से 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में उपलब्ध है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह दिल्ली बाजार में 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

शहरों के अनुसार स्थिति देखें तो दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,52,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,52,770 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,40,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में कीमतों का स्तर सबसे अधिक है, जहाँ 24 कैरेट सोना 1,54,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़