अपराध
11 Jun, 2026

शिमला में 7 ग्राम चिट्टा और नकदी के साथ मंडी का युवक दबोचा

शिमला पुलिस ने एक कार से 7 ग्राम हेरोइन और 23 हजार रुपये नकद बरामद कर मंडी निवासी एक युवक को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

शिमला, 11 जून।

राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में स्पेशल सेल ने एक कार से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 23 हजार रुपये की संदिग्ध नकद राशि बरामद की है। इस मामले में मंडी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय राहुल ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मंडी जिले के धर्मपुर तहसील का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस टीम को 10 जून को गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने लालपानी बाईपास के पास संपर्क मार्ग पर घेराबंदी कर एक कार को जांच के लिए रोका। चालक से पूछताछ करने के बाद जब वाहन की तलाशी ली गई, तो नशा और नकदी बरामद हुई।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशा कहां से लाया था और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़