अपराध
12 Jun, 2026

भारत का स्वदेशी वीडियो एआई मॉडल ‘वर्या’ लॉन्च, कम लागत में बनाएगा हाई-क्वालिटी वीडियो

नई दिल्ली में भारत एआई मिशन के तहत स्वदेशी वीडियो जनरेशन मॉडल ‘वर्या’ लॉन्च किया गया, जो कम लागत और कम समय में उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो तैयार करने में सक्षम बताया जा रहा है।

नई दिल्ली, 12 जून।

भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) यात्रा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एआई कंपनी अवतार ने स्वदेशी वीडियो जनरेशन मॉडल ‘वर्या’ को लॉन्च किया है। यह मॉडल भारत एआई मिशन के सहयोग से विकसित किया गया है और इसे कम लागत व कम समय में उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो तैयार करने में सक्षम बताया जा रहा है।

लॉन्च कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन भी मौजूद रहे। मंत्रालय के अनुसार ‘वर्या’ को भारत एआई मिशन के तहत उपलब्ध कराए गए कंप्यूटिंग संसाधनों की सहायता से विकसित किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह मॉडल वीडियो निर्माण की प्रक्रिया को 50 चरणों से घटाकर केवल 4 चरणों में पूरा कर देता है। इसके चलते वीडियो निर्माण की लागत घटकर लगभग 48 पैसे प्रति सेकंड रह जाती है, जो कई वैश्विक एआई वीडियो मॉडलों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक किफायती है।

‘वर्या’ को भारतीय संस्कृति और विविधता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह मॉडल भारतीय त्योहारों, खान-पान, पहनावे और स्थानीय परिवेश को समझकर वीडियो तैयार करने में सक्षम बताया गया है। इसका उपयोग शिक्षा, ई-कॉमर्स, विज्ञापन, सरकारी जागरूकता अभियानों और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।

इस अवसर पर सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की स्वदेशी एआई क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं कंपनी के सीईओ श्रवांत अलुरु ने कहा कि भारत में एआई का भविष्य केवल बड़े मॉडल नहीं, बल्कि ऐसे किफायती और उपयोगी समाधान विकसित करने में है जो व्यापक स्तर पर उपयोग किए जा सकें।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़