पश्चिम बंगाल
12 Jun, 2026

फाटापुकुर होल्डिंग सेंटर में शिफ्ट किए गए 26 संदिग्ध बांग्लादेशी, प्रशासन सख्त

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में अवैध रूप से रह रहे 26 बांग्लादेशी नागरिकों को पहचान के बाद फाटापुकुर होल्डिंग सेंटर में स्थानांतरित किया गया है जहाँ उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।

जलपाईगुड़ी, 12 जून।

राज्यभर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ जारी सघन अभियान के तहत जलपाईगुड़ी प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिले के राजगंज स्थित फाटापुकुर होल्डिंग सेंटर में 26 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को लाकर अस्थायी रूप से रखा गया है। इस समूह में 15 महिलाएं, सात बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी नागरिक करीब तीन से चार साल पहले गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। ये लोग सीमावर्ती इलाकों में रिक्शा चलाने और पेंटिंग जैसे छोटे-मोटे कार्यों के जरिए अपनी आजीविका चला रहे थे। इस दौरान कई लोगों के परिवार यहीं बस गए और उनके बच्चों का जन्म भी स्थानीय स्तर पर हुआ। राज्य सरकार के नए निर्देशों के बाद प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाते हुए इन विदेशी नागरिकों की पहचान की और उन्हें होल्डिंग सेंटर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की। इस्लामपुर से बस के जरिए इन लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच फाटापुकुर लाया गया।

फाटापुकुर होल्डिंग सेंटर को पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित किया गया है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए चारों ओर टिन की मजबूत घेराबंदी की गई है। यहां रहने वालों के लिए भोजन, आवास और शौचालय की बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर पर 24 घंटे पुलिसकर्मी और सिविक वालंटियर तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन लोगों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी को इसी केंद्र में रखा जाएगा।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़