प्रशासनिक खबरें
13 Jun, 2026

10 लेन सड़क निर्माण का मंत्री कृष्णा गौर ने किया निरीक्षण, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने भोपाल में निर्माणाधीन 10 लेन सड़क परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।

भोपाल, 13 जून।

मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को निर्माणाधीन 10 लेन सड़क परियोजना का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 लेन सड़क परियोजना भी प्रदेश के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य अगस्त 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसे हर हाल में समय पर पूर्ण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही व्यवस्थागत चुनौतियों और अन्य समस्याओं की भी समीक्षा की गई। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कृष्णा गौर ने निर्माण एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को यातायात और आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों तथा प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि जनसुविधा, सुगम यातायात और गुणवत्तापूर्ण निर्माण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और परियोजना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़