प्रशासनिक खबरें
20 Jun, 2026

भोपाल में 170 किलो गांजा जब्त, 1.33 करोड़ का माल पकड़ा

भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 किलो 90 ग्राम गांजा, ट्रक और अन्य सामान सहित 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मशरुका जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 20 जून।

राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक से 170 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ट्रक, एल्यूमीनियम सिल्लियां और अन्य सामान सहित कुल 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मशरुका जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कोलार क्षेत्र के गोल जोड़ तिराहे के पास खड़े एक वाहन में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।

तलाशी के दौरान ट्रक में रखी प्लास्टिक की बोरियों से 170 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से वाहन चालक आनंद बैरागी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

जांच के दौरान ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां भी बरामद हुईं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने वाहन समेत पूरे सामान को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय तस्करी से जुड़े संकेत मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। साथ ही सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर शहर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की सप्लाई की साजिश को नाकाम किया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे भी नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

27° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़