राजनीति
20 Jun, 2026

हरिमंदर साहिब में नितिन नवीन ने टेका माथा, शहीदों को किया नमन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अमृतसर दौरे के दौरान हरिमंदर साहिब, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ स्थल पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त की तथा पंजाब की खुशहाली की कामना की।

अमृतसर, 20 जून।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में मत्था टेककर की। इस दौरान उन्होंने पंजाब और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति तथा विकास के लिए अरदास की।

श्री दरबार साहिब में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत पूरे विश्व में विशेष पहचान रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश विकास के नए आयाम छू रहा है, उसी तरह पंजाब भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें इस पवित्र स्थल पर आकर आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने देश में अमन, भाईचारे और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की है। साथ ही पंजाब के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास की कामना भी की।

दौरे के दौरान भाजपा नेता ने जलियांवाला बाग पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बैसाखी 1919 के शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र की प्रेरणा बताया।

इसके बाद उन्होंने दुर्गियाना मंदिर में दर्शन कर देश की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए प्रार्थना की। वहीं श्री राम तीर्थ स्थल पहुंचकर भगवान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में उनके योगदान को स्मरण किया।

अमृतसर प्रवास के दौरान नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

27° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़