उत्तर प्रदेश
24 Jun, 2026

फर्रुखाबाद में तम्बाकू फर्मों पर डीजीजीआई का बड़ा छापा, जीएसटी चोरी की आशंका में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद में शंख छाप तम्बाकू फर्मों पर डीजीजीआई की छापेमारी से हड़कंप मचा है, जहां टीमें जीएसटी चोरी और वित्तीय घोटालों की जांच कर रही हैं।

फर्रुखाबाद, 24 जून।

जनपद में बुधवार को डीजीजीआई की टीम द्वारा की गई छापेमारी ने तम्बाकू कारोबारियों के बीच खलबली मचा दी है। लखनऊ से आई जांच एजेंसी की कई टीमों ने शमसाबाद और कायमगंज क्षेत्र में स्थित 'शंख छाप' तम्बाकू से जुड़ी फर्मों पर एक साथ धावा बोला। इस अचानक हुई कार्रवाई के कारण फर्म से जुड़े व्यापारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

जांच का मुख्य केंद्र निर्माता गोपाल कृष्ण रस्तोगी की फर्म 'शुभम सेल्स कॉर्पोरेशन' बनी हुई है। डीजीजीआई की टीमें इस प्रतिष्ठान के साथ-साथ तम्बाकू आढ़ती अभिषेक अग्रवाल, ब्रोकर रजित गुप्ता समेत अन्य जुड़े हुए लोगों के ठिकानों पर भी सघन तलाशी ले रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के संदिग्ध मामलों के चलते अमल में लाई गई है।

अधिकारियों की टीम सुबह से ही इन ठिकानों पर मौजूद रहकर दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों को खंगालने में जुटी है। हालांकि, जांच में शामिल अधिकारी अभी इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। फर्म के मुनीम गुड्डू सैनी ने भी स्वीकार किया कि लखनऊ से आई टीम द्वारा गहन पड़ताल की जा रही है। वर्षों से चल रहे इस कथित अवैध कारोबार के खिलाफ हो रही यह सख्त कार्रवाई आने वाले समय में बड़े खुलासों की ओर इशारा कर रही है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़