मध्य प्रदेश
24 Jun, 2026

इंदौर में बारिश से खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, ढाई लाख हेक्टेयर में होगी बोनी

इंदौर जिले में मानसूनी बारिश शुरू होते ही खरीफ फसलों की बुआई का काम तेज हो गया है और इस वर्ष करीब 2.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इंदौर, 24 जून।

इंदौर जिले में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही खरीफ फसलों की बुआई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार शाम से शुरू हुई वर्षा के बाद बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जिले में औसतन 22.4 मिलीमीटर, यानी लगभग एक इंच बारिश दर्ज की गई।

कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 2 लाख 52 हजार 624 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें सबसे अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की खेती की जाएगी। लगभग 2 लाख 33 हजार हेक्टेयर रकबे में सोयाबीन बोने की योजना है, जो कुल खरीफ क्षेत्र का करीब 92 प्रतिशत हिस्सा है।

कृषि उप संचालक सीएल केवड़ा ने बताया कि जिले में जहां पर्याप्त वर्षा हुई है, वहां किसानों ने बुआई का कार्य शुरू कर दिया है। मौजूदा मानसून सत्र में अब तक जिले में औसतन 80.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अल नीनो प्रभाव के कारण मौसम में अनिश्चितता की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों को कम वर्षा, अधिक वर्षा या वर्षा के असमान वितरण जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खेती संबंधी निर्णय लेने की सलाह दी गई है।

कृषि विभाग ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार फसल प्रबंधन करने का आग्रह किया है, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और फसलों को सुरक्षित रखा जा सके।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़