प्रशासनिक खबरें
24 Jun, 2026

साइबर अपराधों के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान का आगाज, भोपाल से रवाना होंगे जागरूकता रथ

मध्य प्रदेश पुलिस ने डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत जागरूकता रथ प्रदेश भर में संदेश पहुंचाएंगे।

भोपाल, 24 जून।

डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अपना महत्वाकांक्षी अभियान "सेफ क्लिक 2.0" शुरू करने जा रही है। आज शाम भोपाल के रविन्द्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में इस राज्यव्यापी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस पहल का मुख्य लक्ष्य बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर ठगी से बचाना है।

अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में 'इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन' के साथ एक एमओयू हस्ताक्षरित होगा, जो साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में नई मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही, स्कूली छात्रों के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता बुकलेट का विमोचन किया जाएगा, जो भविष्य में जागरूकता गतिविधियों का आधार बनेगी। इसके अलावा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर केंद्रित एक विशेष वीडियो का अनावरण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया जाएगा।

अभियान की सबसे बड़ी विशेषता 'साइबर जागरूकता रथ' का फ्लैग ऑफ है। मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने वाले ये रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेंगे। ये रथ आम नागरिकों तक सीधे पहुंचकर उन्हें साइबर अपराधों से बचने के सरल और प्रभावी उपाय सिखाएंगे। मध्य प्रदेश पुलिस की यह कोशिश है कि नागरिक तकनीकी रूप से सचेत रहें और सुरक्षित साइबर व्यवहार अपनाकर खुद को एवं समाज को अपराधों से बचा सकें।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़