मध्य प्रदेश
24 Jun, 2026

भोपाल : पीटीएस भौंरी में 572 नव आरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण की शुरुआत

भोपाल स्थित पीटीएस भौंरी में 572 नव आरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ, जिसमें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भोपाल, 24 जून।

मध्य प्रदेश पुलिस के क्षमता विकास और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) भौंरी में नव आरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 23 जून को मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी परिसर में आयोजित समारोह के साथ हुई।

कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (ग्रामीण) राजेश सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 572 नव आरक्षक भाग ले रहे हैं, जिनमें 449 महिला और 123 पुरुष आरक्षक शामिल हैं। यह पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त उपस्थिति को भी दर्शाता है।

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के मार्गदर्शन में संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नव आरक्षकों को आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शारीरिक दक्षता, विधिक ज्ञान, पुलिसिंग कौशल, तकनीकी समझ, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही नव आरक्षकों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग और नागरिक-केंद्रित पुलिस व्यवस्था से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। बदलते अपराध परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक प्रशिक्षण रश्मि पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक नीरज नामदेव, राजीव त्रिपाठी, एडीपीओ सुचित्रा वर्मा, जितेंद्र अग्निहोत्री सहित अकादमी और प्रशिक्षण शाला के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़