अपराध
24 Jun, 2026

कर्नाटक में पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश नाकाम, यूपी का युवक गिरफ्तार

कर्नाटक के दावणगेरे में पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने और मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में यूपी के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु, 24 जून।

कर्नाटक के दावणगेरे में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी 20 वर्षीय सुहैल के तौर पर हुई है। यह संयुक्त ऑपरेशन पुलिस और खुफिया विभाग की ओर से चलाया गया।

आरोपित के खिलाफ हरिहर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सुहैल ने श्रीराम मंदिर को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी देने की बात स्वीकार की है, हालांकि एजेंसी इन दावों की गहराई से जांच कर रही है।

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने बताया कि युवक यहां काम की तलाश में आया था। जांच में पता चला है कि वह सोशल मीडिया और चैट के जरिए पड़ोसी देश के आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था। उसके मोबाइल से संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुहैल करीब 15 दिन पहले ही हरिहर आया था और पहचान छिपाने के लिए एक फैक्ट्री में पेंटिंग का काम कर रहा था। पुलिस को उसके फोन से पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबर और 'राणा भाई' जैसे संदिग्ध नाम मिले हैं।

वह सोशल मीडिया के कुछ आपत्तिजनक समूहों का सक्रिय सदस्य पाया गया है। उसके मोबाइल फोन से हथियारों के साथ ली गई तस्वीरें और कई डिजिटल सामग्री बरामद हुई हैं। फिलहाल उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस रिमांड में रखा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हैं। उससे लगातार गहन पूछताछ की जा रही है ताकि साजिश के अन्य पहलुओं को उजागर किया जा सके।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़