मध्य प्रदेश
24 Jun, 2026

फायर सेफ्टी में लापरवाही पर इंदौर में पांच औद्योगिक इकाइयां सील

इंदौर के पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने पांच औद्योगिक संस्थानों को सील कर सख्त कार्रवाई की है।

इंदौर, 24 जून।

इंदौर में फायर सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले पांच औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच में कई संस्थानों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन व्यवस्थाएं और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रौनक पेंट फैक्ट्री, स्टार पेंट, पेपर ट्रेंड लिंक प्राइवेट लिमिटेड, सारा फोम और वाडीलाल केमिकल को सील कर दिया।

प्रशासन के अनुसार इन इकाइयों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पर्याप्त नहीं था, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे और जनहानि की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के औद्योगिक संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि शहरभर में निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे और फायर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़