उत्तर प्रदेश
29 Jun, 2026

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: गौ-तस्कर को लगी पैर में गोली

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर घायल हुआ है, जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

जौनपुर, 29 जून।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरपतहां थाना पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात हुई एक मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर पंकज यादव (35) घायल हो गया। मुठभेड़ जौनपुर के समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया के पास हुई, जहाँ पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो आरोपित ने पुलिस बल पर तमंचे से दो फायर झोंक दिए। एक गोली सरपतहां थानाध्यक्ष के बेहद करीब से होकर गुजरी। जवाबी कार्रवाई में थानाध्यक्ष द्वारा की गई फायरिंग में आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया।

पुलिस ने आरोपित के पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक मोबाइल फोन और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने अखण्डनगर से चुराई थी। आरोपित पंकज यादव पर गो-तस्करी और लूट के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपित को उपचार के लिए सीएचसी सुईथाकला भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़