श्रीनगर, 30 जून।
कश्मीर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) ने बड़ा फैसला लिया है। आरटीओ ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर अपील की है कि जब तक कोई अत्यंत आवश्यक कार्य न हो, तब तक कार्यालय आने से बचें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत दिलाना है।
परिवहन विभाग ने अब अपनी सेवाओं को ऑनलाइन और सुगम बनाने के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9622002432 जारी किया है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर लोग अपनी पूरी जानकारी इस नंबर पर भेज सकते हैं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त संदेशों पर 48 घंटों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यदि किसी मामले में अतिरिक्त दस्तावेजों या अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी, तो आवेदकों को व्हाट्सएप के माध्यम से ही सूचित कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने जनता से इस डिजिटल सुविधा का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है ताकि गर्मी के इस मौसम में उन्हें कार्यालय के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें।











.jpg)


