प्रयागराज, 30 जून।
खुशियों के माहौल में हुई एक हर्ष फायरिंग ने पूरे गांव को मातम में बदल दिया है। करछना थाना क्षेत्र के निंदिया गांव में एक बधाई कार्यक्रम के दौरान रिवॉल्वर से चली गोली एक युवक की जान ले गई।
सोमवार देर रात हुए इस दुखद हादसे में 24 वर्षीय सर्वेश यादव उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर करछना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












.jpg)


