उत्तर प्रदेश
30 Jun, 2026

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, समर्थकों ने शुरू किया धरना

त्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर ट्रस्ट के घेराव कार्यक्रम से पहले नजरबंद कर दिया है, जिसके विरोध में कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

अयोध्या, 30 जून।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज स्थित गेस्ट हाउस में प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया है। अजय राय मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या पहुँचकर रामलला के दर्शन करने और राम मंदिर ट्रस्ट का घेराव करने वाले थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

इस प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अपने नेता से मिलने से रोका जा रहा है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है। विश्वविद्यालय परिसर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़