जम्मू और कश्मीर
30 Jun, 2026

वाइब्रेंट विलेज योजना: बैठक में ग्रामीणों की कमी पर भड़कीं सचिव मनदीप कौर

कमिश्नर सचिव मनदीप कौर ने आर.एस. पुरा में वाइब्रेंट विलेज योजना की समीक्षा की और ग्रामीणों की कम उपस्थिति पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

आर.एस. पुरा, 30 जून।

आवास एवं शहरी विकास विभाग की कमिश्नर सचिव मनदीप कौर ने आर.एस. पुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत अब्दुलिया और बडैयाल ब्राह्मणा गांवों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय विधायक प्रो. गारू राम भगत और विभागीय अधिकारी भी साथ रहे।

बडैयाल ब्राह्मणा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की कम संख्या देखकर कमिश्नर सचिव ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह योजना ग्रामीणों के उत्थान के लिए है, इसलिए उनकी भागीदारी अनिवार्य है। उनके निर्देशों के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बुलवाया, जिसके बाद ही बैठक सुचारू रूप से शुरू हो सकी।

मनदीप कौर ने लोगों को बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर गांवों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोग अपने सुझाव ई-मेल या व्हाट्सएप के जरिए भी दे सकते हैं। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार योजनाओं का प्रारूप अगले दो दिनों में अंतिम रूप ले लेगा।

विधायक प्रो. गारू राम भगत ने केंद्र सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 गांवों को इस विशेष योजना में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में जल्द ही करोड़ों की लागत से विकास परियोजनाओं का आगाज होगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़