श्रीनगर, 30 जून।
सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर के स्कूलों में 1 जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर एक खबर खूब चल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस जानकारी को सिरे से खारिज करते हुए इसे महज एक अफवाह करार दिया है। विभाग ने साफ किया कि अभी तक छुट्टियों के संबंध में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।
स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव राम निवास शर्मा ने इन खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से आग्रह किया कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें। फिलहाल स्कूलों में कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा।
शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग ने 1 जुलाई से बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में अभी से छुट्टियां घोषित करने का कोई औचित्य नहीं है। छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए विभाग फिलहाल शिक्षण कार्य जारी रखने के पक्ष में है।
विभाग ने संकेत दिए हैं कि गर्मियों की छुट्टियां जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। हालांकि, इसकी अंतिम तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। छुट्टियों का निर्धारण मौसम की स्थिति और परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद ही किया जाएगा।











.jpg)


