अपराध
30 Jun, 2026

बहराइच में ट्रांसपोर्ट व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

बहराइच में एक अज्ञात फोन कॉल के बाद निकले ट्रांसपोर्ट व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई है।

बहराइच, 30 जून।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान अजय कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रात नौ बजे एक अज्ञात फोन कॉल आने के बाद वे घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। करीब एक घंटे बाद कानपुर निवासी अज्जू नाम के व्यक्ति ने व्यापारी के बेटे को फोन कर उनके घायल होने की सूचना दी।

परिजन जब सरयू नहर के पास सिसवारा ग्राम पंचायत पहुंचे, तो उन्हें अजय लहूलुहान अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में सीएचसी नानपारा में भी चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हत्यारों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़