नई दिल्ली, 30 जून।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 72 डॉलर 58 सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं।
इसके साथ ही वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। कारोबार के दौरान यह लगभग 1.2 प्रतिशत बढ़कर 70 डॉलर तीन सेंट प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



















