अपराध
30 Jun, 2026

पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा सिविल डिफेंस वॉलंटियर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को कांस्टेबल बताकर घूम रहे एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर को पुलिस ने जवाहर नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 30 जून।

राजधानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर धौंस जमा रहे एक नकली पुलिसकर्मी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी की पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है, जो मूलतः गाजियाबाद का रहने वाला है।

उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर पिकेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खुद को कांस्टेबल बताकर घूम रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को करावल नगर थाने का कांस्टेबल बताया, लेकिन सत्यापन में यह दावा झूठा निकला।

जांच में खुलासा हुआ कि शाहरुख दिल्ली सिविल डिफेंस का वॉलंटियर है और नंद नगरी स्थित एसडीएम कार्यालय में तैनात था। पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी बरामद की है। उसे गिरफ्तार कर करावल नगर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पुलिसकर्मी बनकर लोगों पर रौब झाड़ता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने वर्दी का उपयोग किन अन्य वारदातों को अंजाम देने में किया है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़