अपराध
30 Jun, 2026

फाफामऊ हादसे में सात पर गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त

प्रयागराज के फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे में सात आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ उनकी अवैध संपत्तियों की कुर्की और जब्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।

प्रयागराज, 30 जून।

फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे में प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी करते हुए सात आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने का निर्णय लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपितों की अवैध संपत्ति की पहचान कर नियमानुसार कुर्की और जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पुलिस के अनुसार 23 मार्च को थाना फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12 अन्य घायल हुए थे। मामले की जांच में सामने आया कि कोल्ड स्टोरेज का संचालन निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए क्षमता से अधिक भंडारण और गंभीर लापरवाही के साथ किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

इस प्रकरण में पूर्व विधायक अंसार अहमद, मंजूर, अलाउद्दीन, मोहम्मद जाबिर अली उर्फ जावेद, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद असलम उर्फ बाबा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इन सभी की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच कर कुर्की और जब्ती की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी दोषी को राहत नहीं दी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है और कानून के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़