जम्मू, 30 जून।
शहर में संचालित कुछ स्पा सेंटर्स को लेकर अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। हिंदू शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मनहास ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इन केंद्रों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मनहास का आरोप है कि शहर के कई केंद्रों पर नियमों को ताक पर रखकर गलत गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि इन स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों की जमकर अनदेखी हो रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, इन केंद्रों पर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
मनहास के अनुसार, इन मामलों पर कड़ी कार्रवाई की अत्यंत आवश्यकता है ताकि शहर की कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताना-बाना सुरक्षित बना रहे। उन्होंने सुझाव दिया कि नशे के खिलाफ अपनाई जाने वाली नीति की तर्ज पर ही इन पर भी नियंत्रण जरूरी है।











.jpg)


