ग्वालपाड़ा, 30 जून।
जिले के दूधनोई इलाके में पुलिस ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। असम-मेघालय सीमा के सिलूक क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तस्करों के एक गिरोह को दबोच लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोका गया, जिसमें से लकड़ी के 90 कुंदे बरामद किए गए हैं।
मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अनवर हुसैन, अपजित कछारी और भास्कर नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस मामले की जानकारी वन विभाग को सौंप दी है।
पकड़े गए आरोपियों और जब्त लकड़ी को वन विभाग ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। फिलहाल विभाग द्वारा इस अवैध तस्करी के नेटवर्क को लेकर आगे की गहन छानबीन जारी है।












.jpg)


