अपराध
30 Jun, 2026

प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़ में पारिवारिक अनबन के चलते एक व्यक्ति की उसके साले और साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रतापगढ़, 30 जून।

जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है। आपसी रंजिश के चलते एक साले ने अपने जीजा की गोली मारकर बेरहमी से जान ले ली।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजू सिंह के रूप में हुई है, जो अपने मित्र के घर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे साले चंद्रेश उर्फ पिंटू वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू के सिर में गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से एक पिस्टल तथा 12 कारतूस बरामद किए। गंभीर रूप से घायल राजू को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच अनबन चल रही थी, जो इस खूनी अंजाम की वजह बनी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पिंटू वर्मा, तेग बहादुर वर्मा और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें और सर्विलांस सेल को तैनात किया गया है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और जल्द ही सभी हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़