बिश्नाह, 30 जून।
देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांडों से सबक लेते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बिश्नाह अग्निशमन विभाग द्वारा उपजिला अस्पताल में एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ को तैयार करना था।
इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। विभाग के विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
बिश्नाह बीएमओ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आपदा प्रबंधन की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रशिक्षण का अंतिम लक्ष्य किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर लाना और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।











.jpg)


