हल्दिया, 30 जून।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सुबह करीब 4 बजे हुई इस घटना ने देखते ही देखते वार्ड नंबर 13 के चिरंजीवपुर इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भयावह थी कि आसपास के कई मकानों तक फैल गई। इसके चलते रेल पटरियों के पास वाले क्षेत्र भी प्रभावित हुए, जिससे रेल सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित करनी पड़ीं। आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है।
हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स प्रबंधन ने घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि वे प्रशासन को पूरी मदद दे रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कंपनी ने इसे संयंत्र के पास नेफ्था चोरी के अवैध ठिकाने पर हुई घटना बताया है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि नेफ्था अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है और अवैध रूप से इसके साथ छेड़छाड़ करना जानलेवा हो सकता है। फिलहाल जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मिलकर घटना के सही कारणों की गहन जांच की जा रही है।











.jpg)


