अपराध
30 Jun, 2026

बंद कमरे से नाबालिग बरामद, मां को बेचने का आरोप

सुपौल में बंद कमरे से एक नाबालिग बच्ची के बरामद होने के बाद मां को बेचने के आरोपों की पुलिस गहन जांच कर रही है और मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

सुपौल, 30 जून।

सुपौल शहर के कृष्णापुरी वार्ड-4 से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को बंद कमरे से बरामद किया है। मामले में बच्ची के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी पत्नी और दोनों बेटियां जुलाई 2025 से लापता थीं। उन्होंने उस समय पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। बाद में बड़ी बेटी किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटी बच्ची को भी एक बंद कमरे से बरामद कर लिया। बरामद बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसे करीब एक वर्ष तक कमरे में बंद रखा गया था और उसकी मां को बेच दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों बच्चियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़