उत्तर प्रदेश
30 Jun, 2026

हाथरस में मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस के बिसावर कस्बे में एक मिठाई की दुकान में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से भारी नुकसान हुआ है, जिसे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।

हाथरस, 30 जून।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद थाना अंतर्गत बिसावर कस्बे में सोमवार देर रात एक मिष्ठान भंडार में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। चांदनी चौक स्थित राधेश्याम की इस दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते अंदर रखे खाद्य सामग्री, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी तब हुई जब रात करीब एक बजे पुलिस टीम गस्त कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, जिसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों को सतर्क किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे यह आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल पाई। दुकान मालिक के अनुसार, आग से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं ताकि घटना के पीछे की वास्तविकता सामने आ सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़