वाशिंगटन, 30 जून।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईंधन की कीमतें तत्काल प्रभाव से घटाई जाएं, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि ग्राहकों से अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संचालकों को कीमतें घटाकर लगभग 2.50 डॉलर प्रति गैलन के स्तर पर लाने का कड़ा निर्देश दिया है।
राष्ट्रपति ने कैलिफोर्निया सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने वहां के ऊंचे ईंधन टैक्स को आम जनता के साथ अन्याय बताया है। ट्रंप का मानना है कि इन करों के कारण उत्पाद की लागत से ज्यादा टैक्स का बोझ आम नागरिकों पर पड़ रहा है।
ईरान के साथ जारी युद्ध के चलते अमेरिका में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने देश में घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है और एक पुराने तेल पाइपलाइन को फिर से शुरू करने के लिए आपातकालीन शक्तियों का उपयोग किया है।
ट्रंप ने कहा कि बड़ी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पंपों पर कीमतें कम नहीं कर रही हैं। उन्होंने न्याय विभाग (DOJ) को इस पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।












.jpg)


